Breaking News

ऑटो रिक्शा को टक्कर मार कर ट्रक नदी में गिरा, एक की मौत

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि ट्रक के नदी में गिर जाने से दो लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह कल्याण कस्बे में हुई।

कल्याण यातायात विभाग के उपनिरीक्षक बडगूजर ने बताया कि ट्रक ने एक पुल पर आॅटोरिक्शा को टक्कर मार दी और रेंिलग तोड़कर गांधारी नदी में गिर गया। उन्होंने बताया, “इस दुर्घटना में आॅटोरिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आॅटोरिक्शा या ट्रक में कितने लोग सवार थे।” मुख्य अग्निशमन अधिकारी नामदेव चौधरी ने बताया कि ट्रक पूरी तरह नदी में डूब गया है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक में दो लोग सवार थे, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पुल का 10 फुट ऊंची रेंिलग टूट गयी, और ट्रक गांधारी नदी में जा गिरा। उस समय आस-पास कोई अन्य वाहन नहीं था।

शिवा निषाद

संपादक- शिवा निषाद सरायपाली सिटी न्यूज मेन रोड, चेक पोस्ट, झिलमिला सरायपाली मो. 8871864161, 8319644944

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button