Breaking News

पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की घोषणा

नयी दिल्ली: पिछले लगभग डेढ़ दशक से भी अधिक समय से देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वर्ष 2008 में पश्चिम बंगाल के मुर्गी पालकों के लिए बर्ड फ्लू की बीमारी नुकसान का सबब बनी। राज्य के 13 जिलों में बर्ड फ्लू का प्रकोप होने से बड़ी संख्या में अंडे, चूजे, मुर्गे और अन्य कुक्कुटों को नष्ट कर दिया गया।

बीमारी की शुरूआत 16 जनवरी, 2008 को बीरभूम जिले से हुई और फिर देखते देखते तकरीबन आधा राज्य इस बीमारी की चपेट में आ गया। 27 जनवरी को आधिकारिक तौर पर इस बीमारी के 13 जिलों में फैलने की जानकारी दी गई।

राज्य में बड़े पैमाने पर पोल्ट्री गतिविधियां और वातावरण में मौजूद नमी को बीमारी के तेजी से फैलने का कारण बताया गया। पक्षियों से इंसानों तक पहुंचने वाली इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने पोल्ट्री उत्पादों को राज्य से बाहर ले जाने पर रोक लगा दी।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1944 : सोवियत सेना ने जर्मनी और फिनलैंड की सेनाओं को सेंट पीटर्सबर्ग से निकालकर पिछले 872 दिन की घेराबंदी को समाप्त किया।

1959 : पहले कॉलेज आॅफ इंजीनियंिरग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला नयी दिल्ली में रखी गई।

1964 : फ्रांस ने कम्युनिस्ट चीन को मान्यता दी और उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमति जताई।

1967 : अमेरिका में फ्लोरिडा के केप कैनेडी में अंतरिक्षयान अपोलो-1 में अचानक आग लगने से उसमें उड़ान भरने के लिए तैयार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

1967 : अमेरिका और सोवियत संघ सहित 60 देशों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र की एक संधि पर हस्ताक्षर कर बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का संकल्प लिया और अंतरिक्ष में व्यापक तबाही वाले हथियारों पर रोक का समर्थन किया।

1969 : इराक ने 14 व्यक्तियों को जासूसी के आरोप में सरेआम फांसी पर लटका दिया। इनमें नौ यहूदी थे।

1974 : तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू स्मृति संग्रहालय राष्ट्र को सर्मिपत किया।

1996 : फ्रांस ने अपना छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया। इस बम की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो बरस बाद अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की कि दक्षिण प्रशांत में परीक्षण स्थल पर सदियों तक इस विस्फोट का विषैला प्रभाव बना रहेगा।

2006 : क्षय रोग के खिलाफ स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में घोषित विश्वव्यापी अभियान के तहत ब्रिटेन ने भारत में इस बीमारी के नियंत्रण के लिए 7.9 करोड़ डॉलर देने का ऐलान किया।

2007 : पाकिस्तान के पेशावर में एक धार्मिक जुलूस से पहले एक फिदायीन बम हमले में 14 व्यक्तियों की मौत, जिनमें ज्यादातर पुलिस अधिकारी थे।

2008 : पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू का प्रकोप। बड़ी संख्या में अंडे, चूजे, मुर्गे और अन्य कुक्कुट नष्ट किए गए।

2013 : अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारियों की मौत।

2021 : कैमरून में सड़क हादसे में 53 यात्रियों की मौत।

2022 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत।

शिवा निषाद

संपादक- शिवा निषाद सरायपाली सिटी न्यूज मेन रोड, चेक पोस्ट, झिलमिला सरायपाली मो. 8871864161, 8319644944

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button