Breaking News

पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर लगातार नौवें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर विभिन्न सेक्टर में लगातार नौवीं रात भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह लगातार नौवीं रात थी जब सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। गोलीबारी की अब तक की अधिकतर घटनाएं एलओसी पर हुई हैं। केवल एक घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस हमले में 26 लोग की मौत हो गई थी जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दो और तीन मई की मध्य रात पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के पास एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका तुरंत माकूल जवाब दिया।’’

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा ंिसधु जल संधि को निलंबित किए जाने के कुछ घंटों के उपरांत 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हाल में ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत हुई थी। ऐसा बताया गया है कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी को लेकर उसे चेतावनी दी थी। इसके बावजूद गोलीबारी रुक नहीं कर रही।

शिवा निषाद

संपादक- शिवा निषाद सरायपाली सिटी न्यूज मेन रोड, चेक पोस्ट, झिलमिला सरायपाली मो. 8871864161, 8319644944

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button