Breaking News
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को आठ विकेट से हराया


लखनऊ. दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ विकेट से हराया. लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की. दिल्ली कैपिटल्स के लिए लोकेश राहुल ने नाबाद 57 जबकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 51 रन बनाये. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दोनों विकेट एडेन मारक्रम ने लिये.